प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह को शिक्षा शिरोमणि अवार्ड से किया सम्मानित

दीन मोहम्मद राजकीय इण्टर कॉलेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह को ऑनलाइन शिक्षण पद्वति से छात्र छात्राओं को शिक्षा देने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।
कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल कॉलेज बन्द होने के कारण स्कूलों में न लाइन शिक्षण की व्यवस्था की गई है।इसके तहत दीन मोहम्मद राजकीय इण्टर कॉलेज कम्हेड़ा के नवाचारी प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह को स्वर्ण भारत परिवार संस्था की ओर से सम्मानित किया गया है। स्वर्ण भारत परिवार संस्था के चेयरमैन पीयूष पंडित ने डॉ सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।इससे पूर्व भी डॉ रणवीर सिंह  को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं ।उनकी इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने भी शुभकामनाएं दी हैं।