Innovative Educators-2020 हेतु डॉ रणवीर सिंह का चयन

  • देश के पहले ऑनलाईन सर्वे के द्वारा                Innovative Educators-2020 हेतु  ज़िले के दीन मोहम्मद राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह का चयन डॉ. रणवीर सिंह

  • ऑनलाइन सर्टिफिकेट


किया गया है।आज ट्रस्ट की राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा यह जानकारी दी गई।उनकी इस उपलब्धि पर ज़िले के जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने भी शुभकामनाएं दी हैं।डॉ रणवीर सिंह को यह सम्मान शिक्षा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार ,सामाजिक कार्यों,पर्यावरण संरक्षण,बालिका शिक्षा,तथा सामुदायिक सहयोग के लिए दिया गया है।
पं० त्रिलोकीनाथ ज्ञानवती मैमोरियल ट्रस्ट(रजि०)के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र नाथ शर्मा  ,एवम महासचिव तरुण वत्स ने बताया कि विजेताओं के नाम सचित्र  Innovative Educators 2020 की डायरैक्ट्री में भी प्रकाशित किये जायेंगे।राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सन्दीप कौशिक,मंत्री अनिल कुमार,भूपेंद्र आर्य,ललित मोहन गुप्ता,संजय भटनागर, आशीष , मीनाक्षी आर्य, सुचित्रा सैनी, ने भी डॉ रणवीर सिंह को बधाई दी।