अपने कर्तव्यों से अधिक सेवा कर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे बलजीत सिंह: डॉ. आरिफ थानवी

मुज़फ्फरनगर


"कोई भी भूखा न रहे" संकल्प के सबसे बड़े उदाहरण हैं बलजीत सिंह
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोकडाउन का समय बढा दिया गया है। जो कि देश के स्वस्थ के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन गरीबों एवं मज़दूरों व बेसहारा लोगों के लिए यह सबसे कठिन परिस्थितियों का समय है। गरीबी और भूख से लड़ रहे परिवारों की सहायता करने के लिए लगभग सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है लेकिन एक अधिकारी द्वारा "कोई भी भूखा न रहे" संकल्प लेकर गरीबों की सेवा को चौबीसों घंटे दिन रात एक कर दिया है। जिसके कारण जनपदभर में सरदार बलजीत सिंह की प्रशंसा की जा रही है।


स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) मुज़फ्फरनगर के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह का नाम मुजफ्फरनगर में अपनी सेवा देकर कई गरीबों की दुआओं में सबसे पहले आ रहा है। जिसका मुख्य कारण है बलजीत सिंह सुबह से देर रात्रि तक जनपद भर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लगभग सभी सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों को सहयोग देकर लोकडाउन के बीच गरीब मजदूर बेसहारा लोग जो वास्तव में राशन सामग्री और खाने के पात्र हैं,उनको स्वयं खाना, राशन सामग्री व मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। इसके अलावा कई इलाकों को सेनिटाइज भी किया जा रहा है। 


क्या है चुनौती?
लोकडाउन के शुरुआती सप्ताह में ही कई राजनीतिक दलों एवं संस्थाओं ने गरीबों की फिक्र करते हुए राशन सामग्री एवं भोजन वितरण की व्यवस्था बना ली थी। साथ ही मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए जा रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का नियम टूटने के कई मामले प्रकाश में आये और प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद सभी का मनोबल कम सा हो गया। और कुछ समय के लिए गरीबों के लिए राशन सामग्री व भोजन की व्यवस्था कम सी हो गई। जिसकी फिक्र करते हुए स्वयं बलजीत सिंह द्वारा समस्त सामाजिक संगठनों से मिल उनको सहयोग दिया गया। आज शायद जनपद की कोई ऐसी संस्था हो जो बलजीत सिंह के सहयोग से गरीबों को सेवा प्रदान कर रही हो।


बलजीत सिंह से खास बातचीत
बलजीत सिंह बताते हैं कि मैं रात में पूरे शहर का चक्कर लगाकर ही घर जाता हूं। कहीं कोई भूखा ना रह जाए और पिछले दिनों में लगातार कोई भी एक भी शिकायत नहीं मिली है कि शहर में कोई भूखा सोया हो यह सब आप लोगों का आशीर्वाद एवं दुआ है। सभी कार्यों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी हर वक्त सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।  कुछ भी कमी पड़ने पर नगर पालिका द्वारा पूर्णता सहयोग किया जा रहा है। शहर के अंदर कोई भूखा ना रहे इसके लिए अधिशासी अधिकारी हर वक्त तत्पर हैं।


इन संस्थानों के सहयोग से हो रही गरीबों की सेवा
जनपद की बड़ी बड़ी संस्थाएं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से दिन रात गरीबों की सेवा हो रही है। प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश कहते हैं "बलजीत सिंह जैसा कोई नहीं, आप गरीबों की सेवा को सदैव तत्पर रहते हैं"। स्वच्छ भारत मिशन मुज़फ्फरनगर के ब्रांड एंबेसडर सतनाम सिंह हंसपाल व निधीश राज गर्ग भी अधिकांश बलजीत सिंह के साथ गरीबों की सेवा करते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है। समाजसेवी विभु सिंघल द्वारा सेनिटाइजर की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं नितेश बख्शी (गांधी कॉलोनी) द्वारा गरीबों की सेवा को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। संस्था लोक आस्था द्वारा भोजन वितरित किया जा रहा है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन की नगरीय टीम चक दे इंडिया द्वारा नगर के अलग अलग क्षेत्रों में सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं मुकुल दुआ और उनकी टीम भी सेनिटाइजर उपलब्ध करवा रही है।  संस्था खाटू श्याम व समर्पित युवा टीम द्वारा राशन व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टर राहिब आलम द्वारा मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा (गांघी कॉलोनी) व साक्षी वेलफेयर शालू जी की टीम व सपा नेता अंसार आढ़ती व शमशेर मलिक की टीम द्वारा लगातार सेवा की जा रही है।  जमीयत उलेमा ए हिंद व ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसायटी भी राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। विश्वकर्मा समिति व नीति महिला सामाजिक संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। सरदार सुदर्शन सिंह बेदी (सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, उत्तर प्रदेश) द्वारा गरीबों को राशन वितरित किया जा रहा है। समस्त रोटरी क्लब टीम व मंडी क्षेत्र से अमित गुप्ता व उनकी टीम द्वारा भोजन की व्यवस्था की जा रही है। प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फ़ारूक़ी व टीम द्वारा राशन सामग्री वितरित की जा रही है। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी और गांधी कॉलोनी गुरुद्वारा द्वारा गरीबों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बलजीत सिंह बताते हैं कि ये सभी संस्थाएं, धार्मिक संगठनों व समाजसेवियों के सहयोग से गरीबों को मुख्य रूप से राशन व भोजन और सेनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम सभी का उद्देश्य मात्र ये है कि शहर में कोई भी भूखा न सोये। इसके लिए हम 24 घण्टे समर्पित हैं। सभी का दिल से शुक्रिया।


जीतेंगे हम हारेगा करोना मुजफ्फरनगर क़े सभी धार्मिक एवं सामाजिक संघठन सेवा तन मन धन से कर रहे है.
1:-समस्त रोटरी क्लब 
2:-प्रयत्न संस्था 
3:-उदय वेलफेयर सोसायटी 
4:-समर्पित युवा एव समर्पित महिला 
5:-सेवा ज्योति फाऊंडेशन 
6: श्री गुरु सिँह सभा (धार्मिक संस्था)
7:-चाईल्ड क्यू 
8:-खालसा दल (धार्मिक, सामाजिक संस्था)
9:-एंटी करप्शन 
10:-व्यापार मंडल इकाई रूड़की रोड 
11:-ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी 
12 :-साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट 
13:-युवा पंजाबी संघठन 
14:-दशमेश खालसा (धार्मिक संस्था)
15:-सेक्युलर फ्रंट 
16:-इनरव्हील क्लब 
17:-भारत विकास परिषद विराट 
18:-भारत विकास परिषद समृध्दि 
19:-श्री खाटू श्याम संघ (धार्मिक)
20:-रेडियो एस.डी.रेडियो एफ एम 90.8
21:-एस.डी.फार्मासिस्ट कॉलेज 
22:-लोक आस्था संस्था जनकल्याण समिति 
23:-संवेधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा 
        (गली नo 23 गाँधी कालोनी) 
24:- आर्ट आफ लिविंग 
25:-स्टेट बैक कालोनी सत्संग मंडल 
26:-विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट(रजिo)
27:-पैथोलॉजी लेब ओनर्स & टेक्नॉलॉजी वेफेo एसोo 
28:-विजन फॉर सोशल डेवलपमेंट & हैल्थ लाईफ 
29:-संस्था मोदी योगी रसोई गांधी कॉलोनी
30:-सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी(धार्मिक)
31:-क्रांतिकारी शिव सेना संघठन
32:- हिंदुस्तान लाईव टुडे 
33:-समन्वय स्तंभ समाजिक संगठन
34:-विश्वकर्मा एकता समिति 
35:-मेजिक डांस एकेडमी 
36:-श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट 
37:-नीति महिला समुदायिक विकास समिति
38:-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन 
39:- रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी
40:- रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर संस्कृति
      आदि अनेको धार्मिक , सामाजिक ,व्यापारिक , राजनेतिक दल एव किसान संगठन इस समय देश हित एवं जनहित मे सेवा मे लगे हुये है ! सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद अदा करते है ! ओर साथ ही सभी शासन प्रशासन , चिकित्सकों ,पत्रकारगणों,पुलिस कर्मियों,सफाई कर्मियों का भी आभार जो दिन रात जान जोखिम मे डालकर सेवा कर रहे है ! शहर के अंतर्गत यह सभी संस्थाएं, जिला प्रशासन,नगर पालिका परिषद एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरीय मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में सहयोग कर रहे हैं...