कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय का खेल महोत्सव शुरू

विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राएं दिखाएंगी दमखम


 *मुज़फ्फरनगर:-* जिला  स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता 2019- 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जनपद मुजफ्फरनगर का चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलो का विशेष महत्व है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी समय-समय पर  आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं खेलों में अच्छा प्रदर्शन करती है। इसके लिए उन्हें लगातार उत्साहित किया जाना चाहिए। यह बालिकाएं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है इन छात्राओं को इसके लिए हमें आगे आकर बढ़ाना होगा। गुरुवार को हुए खेलों में 100 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद,ऊंची कूद, बैडमिंटन, डिस्कस, गोला फेक आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजय छात्रों को शुक्रवार को समापन  समारोहों में पुरस्कृत किया जाएगा। 2 दिन तक चलने वाले इन खेलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन व शिक्षिकाएं जी जान से जुटी हुई है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव का क्या वे बैच पहनाकर स्वागत किया।इसके साथ ही बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बुके व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सरकार के द्वारा छात्राओं के लिए नई नई योजनाएं शुरू की जाती है। छात्राओं को यहां पर रहने व खाने के साथ-साथ खेलों व पढ़ाई में भी आत्मनिर्भर बनाया जाता है। कार्यक्रम का सोविन्दर कुमार बालियान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन बबीता रानी ,रश्मि रानी सीमा गुप्ता ,दीपा, वंदना शर्मा अनीता सोलंकी, गीता रानी आशा गुप्ता खेल शिक्षिकाएं मोनिका रानी, सीमा त्यागी, अमरीन जिलानी शकुंतला देवी,सरिता रानी, शिल्पा सैनी अजीत कुमार, रविंद्र कुमार,सुशील कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, सुकेश कुमार व विनीत कुमार  आदि ने प्रतियोगिताओं का आयोजित कराने में  अपना विशेष योगदान दिया।