UPTET: परीक्षा में काम आएंगे ये 40 सवाल

UPTET: परीक्षा में काम आएंगे ये 40 सवाल, इन्हें शामिल करें अपनी नाेटबुक में


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019) का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को होना था। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया था। अब यह परीक्षा 08 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। छात्र इस परीक्षा के लिए पूरे साल तैयारी करते हैं। अब परीक्षा में काफी कम समय बचा है। ऐसे वक्त में जरूरी है कि आप रिवीजन पर ध्यान दें। साथ ही कुछ चीजें सवाल-जवाब के फॉर्मेट में देखें। इसमें सबसे अहम हिस्सा है सामान्य ज्ञान का। इस विषय की बेहतर तैयारी से आप परीक्षा में अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के 40 सवाल-जवाब लेकर आए हैं, जो आने वाली यूपीटीईटी परीक्षा में आपके काम आ सकते हैं। कुछ मिनट देकर इन्हें एक बार जरूर पढ़ लें। 


प्रश्न : विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान, जिन्होंने पाकिस्तानी F-16 जेट को मार गिराया था, को स्वंतत्रता दिवस पर किस वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर : वीर चक्र


प्रश्न : भारत के किस राज्य में पहली बार ड्रैगन पेड़ की प्रजाति पाई गई?
उत्तर : असम


प्रश्न : कुछ दिनों पहले में ADB ने किस राज्य में बिजली परियोजनाओं के लिए 1925 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?
उत्तर : त्रिपुरा


प्रश्न : हाल ही में DCC ने किस कंपनी पर 3050 करोड़ रुपये का जुर्मामा लगाया है?
उत्तर : एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया


प्रश्न : किस राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा में OBC आरक्षण विधेयक पारित किया है?
उत्तर : मध्य प्रदेश


प्रश्न : ASCII में कितने कैरेक्टर निर्मित किए जा सकते हैं?
उत्तर : 256


प्रश्न : न्यू एज टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन 4.0 नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
उत्तर : एम वेंकैया नायडू


प्रश्न : 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में नया रिकॉर्ड किसने बनाया है?
उत्तर : क्रिस्टोफ मिलाक


प्रश्न : इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट वाले पतले प्लेट या बोर्ड को क्या कहते हैं?
उत्तर : सर्किट बोर्ड


प्रश्न : नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान (UDAN) योजना कब आरंभ हुई?
उत्तर : 21 अक्तूबर, 2016


प्रश्न : भारत के पहले प्रथम केंद्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना किस राज्य में की जाएगी?
उत्तर : गुजरात


प्रश्न : हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर क्या रखा है?
उत्तर : अटल चौक


प्रश्न : पीवी सिंधु ने हाल ही में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 के फाइनल में विश्व की कौन सी खिलाड़ी को हरा कर इतिहास रचा है?
उत्तर : जापान की नोजोमी ओकुहारा


प्रश्न : उरुग्वे के किस स्टार स्ट्राइकर ने हाल में संन्यास लिया?
उत्तर : डिएगो फोरलान 


प्रश्न : हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी फिलिस्तीन के लिए कितनी राशि का योगदान देने की घोषणा की? 
उत्तर : 5 मिलियन अमरीकी डॉलर 


प्रश्न : शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए स्तनपान के मामले में देश का कौन-सा राज्य नंबर वन बन गया है?
उत्तर : मणिपुर  
प्रश्न : किसी डिवाइस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स को क्या कहते हैं?
उत्तर : फिक्सड मॉडेम


प्रश्न : नीति आयोग ने वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स का कौन-सा संस्करण हाल ही में आयोजित किया?
उत्तर : चौथा संस्करण 


प्रश्न : हाल में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया?
उत्तर : उत्तर प्रदेश 


प्रश्न : कॉन्गो में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : घोटू राम मीणा को


प्रश्न : ईमेल एड्रेस याद करने से बचने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
उत्तर : एड्रेसबुक


प्रश्न : दक्षिण अफ्रीका के किस बल्लेबाज ने हाल ही में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से त्वरित प्रभाव से संन्यास ले लिया है?
उत्तर : हाशिम अमला


प्रश्न : राशन कार्ड की अंतर-पोर्टेबिलिटी का परीक्षण वर्तमान में किन सात राज्यों में चल रहा है?
उत्तर : हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा  


प्रश्न . इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है?
उत्तर:  न्यायमूर्ति गोविंद माथुर 


प्रश्न . मनरेगा के तहत राज्यवार रोजगार उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: दूसरा


प्रश्न . उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र में लट्ठमार होली मनाए जाने की परंपरा है?
उत्तर: बरसाना में


प्रश्न . वायु अपरदन के कारण राज्य का कौन-सा जिला सर्वाधिक प्रभावित है?
उत्तर: मथुरा 


प्रश्न . राज्य में आर्युवेद महोत्सव किस जिले में मनाया जाता है?
उत्तर: झांसी


प्रश्न . उत्तर प्रदेश में विधान सभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर: 1937 में 


प्रश्न . प्रसिद्ध धार्मिक पुस्तक कल्याण का प्रकाशन राज्य के किस जिले से होता है?
उत्तर: गोरखपुर से 


प्रश्न . राज्य के कौन से जनपद में अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है?
उत्तर: रामपुर 


प्रश्न . उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: सरोजिनी नायडू 


प्रश्न . राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है?
उत्तर: ब्रजमंडल से 


प्रश्न . उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा किस जिले में होती है?
उत्तर:  मथुरा 


प्रश्न . गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?
उत्तर: पिपरी (सोनभद्र)


प्रश्न . राज्य में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है?
उत्तर: प्रतापगढ़ 


प्रश्न . किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?
उत्तर: 18 जून, 2001 


प्रश्न . उत्तर प्रदेश के किस जिले में नॉलेज पार्क की स्थापना की गई?
उत्तर: ग्रेटर नोएडा 


प्रश्न . उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रूप से पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है?
उत्तर: गोंड समूह की 


प्रश्न . उत्तर प्रदेश के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर: बुलंदशहर में