परीक्षा से पहले इन 50 सवालों पर जरूर डाल लें एक नजर

UPTET 2019-20: परीक्षा से पहले इन 50 सवालों पर जरूर डाल लें एक नजर

UPTET Exam 2019-20 last minute revision: अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं। तो अभ्यर्थियाें को उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न- उत्तर की तैयारी करना बेहद जरूरी है। यूपीटीईटी परीक्षा में काफी कम समय बचा है। ऐसे समय में बेहद जरूरी है कि अब रिवीजन पर ध्यान दिया जाएं, ज्याद से ज्यादा प्रश्नों को नोट्स बुक में शामिल किया जाए। इसलिए हम आपके लिए ऐसे सवाल-जवाब लेकर आए हैं, जो आने वाली यूपीटीईटी, यूपीपीसीएस, यूपीएसएसएससी, एसएसएसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा में आपके काम आ सकते हैं। कुछ मिनट देकर इन्हें एक बार जरूर पढ़ लें। आप इन्हें अपने नोट्स में भी शमिल कर सकते हैं।


प्रश्न 1 : उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है?
उत्तर : हथकरघा 


प्रश्न 2 : उद्योग उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक नगर कौन-सा है?
उत्तर : कानपुर 


प्रश्न 3 : उत्तर प्रदेश राज्य में गुड़ बनाने के लिए कौन-कौन से जिले प्रसिद्ध है?
उत्तर : सीतापुर, बरेली, मुजफ्फरनगर और मेरठ 


प्रश्न 4 : हिमाचल सरकार ने राज्य के विक्रेताओं, एमएसएमई उद्यमियों को आनलाइन व्यापार के जरिये फायदा दिलाने के लिए किस ऑनलाइन कंपनी से समझाता किया है?
उत्तर : अमेजन इंडिया


प्रश्न 5 : उत्तर प्रदेश के किस जिले को भारत का मेनचेस्टर कहा जाता है?
उत्तर : कानपुर को 



प्रश्न 6 : उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला पीतल की मूर्तियों और तांबे के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : मथुरा 


प्रश्न 7 : उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला औषिधि निर्माण के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : झांसी 


प्रश्न 8 : उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर सहायता प्राप्त डिजाइन परियोजना का केंद्र किस जिले में है?
उत्तर : कानपुर 


प्रश्न 9 : भारत के किन प्रसिद्ध उद्योगपतियों को हाल ही में नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर : रतन टाटा और जी.एम.राव 


प्रश्न 10 : उत्तर प्रदेश के किस जिले में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना की गई है?
उत्तर : नोएडा
प्रश्न 11 : उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद जिला किसके निर्माण के लिए विश्वविख्यात है?
उत्तर : चूड़ियों के लिए 


प्रश्न 12 : उत्तर प्रदेश के किस जिले में सीमेंट कारखाना स्थापित है?
उत्तर : सोनभद्र 


प्रश्न 13 : उत्तर प्रदेश के किस जले में ट्रांसफार्मर फैक्टरी स्थापित है?
उत्तर : झांसी


प्रश्न 14 : राज्य में शिक्षित युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किस योजना का संचालन चल रहा है?
उत्तर : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 


प्रश्न 15 : नमूना पंजीकरण प्रणाली बुलेटिन-2016 के अनुसार, भारत में मातृ मृत्युदर अनुपात - (एमएमआर) में वर्ष 2013 से अबतक कितने प्रतिशत की कमी आई है?
उत्तर : 26.9% 


प्रश्न 16 : उत्तर प्रदेश के किस जिले में पोलिएस्टर रेशे के कारखाने की स्थापना की।
उत्तर : बाराबंकी 


प्रश्न 17 : उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?
उत्तर : एनएच-19 


प्रश्न 18 : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर : 8,711 किमी


प्रश्न 19 : 22 नवंबर, 2013 को मुख्यमंत्री ने कितने शहरों में रेडियो टेक्सी योजना आरंभ की गई थी?
उत्तर : 13 शहरों में 


प्रश्न 20 : हाल ही में कौन-सा भारतीय क्रिकेटर अपने 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले भारत के पहले व दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं?
उत्तर : रोहित शर्मा 



प्रश्न 21 : आदित्य बिड़ला ग्रुप ने उत्तर प्रदेश राज्य के किस शहर में निजी हवाई अड्डे का निर्माण किया है?
उत्तर : सोनभद्र 


प्रश्न 22 : जेवर हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है?
उत्तर : गौतमबुद्ध नगर में 


प्रश्न 23 : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में शामिल होने वाली दक्षिण भारत की पहली और देश की तीसरी महिला फायर फाइटर कौन है।
उत्तर : रेम्या श्रीकांतन 


प्रश्न 24 : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का गठन कब किया गया था?
उत्तर : 1 जून, 1972 


प्रश्न 25 : भारत में सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा 18 फरवरी, 1971 को किस शहर से प्रारंभ की गई थी?
उत्तर : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) 



प्रश्न 26 : उत्तर प्रदेश का राज्य सूचना केंद्र किस शहर में स्थित है?
उत्तर : लखनऊ 


प्रश्न 27 : उत्तर प्रदेश में कुल कितने रेल डिवीजन हैं?
उत्तर : नौ


प्रश्न 28 : इरडा में किस इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिया है कि वह नई पॉलिसियों की बिक्री बंद करे और अपने पॉलिसीहोल्डर्स की देनदारियों को फाइनेंशियल एसेट्स के साथ अपनी अन्य संचालित इंश्योरेंस में ट्रांसफर करें?
उत्तर : रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस 


प्रश्न 29 : हिंडन हवाई अड्डा राज्य के किस शहर में स्थित है?
उत्तर : गाजियाबाद 


प्रश्न 30 : इंदिरा गांधी उड्डयन अकादमी किस शहर में स्थित है?
उत्तर : रायबरेली


प्रश्न 31 : भारत वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दों पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अगले - संस्करण की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन का नाम क्या है?
उत्तर : नो मनी फॉर टेरर 


प्रश्न 32 : उत्तर- पूर्वी रेलवे का मख्यालय किस शहर में स्थित है?
उत्तर : गोरखपुर में 


प्रश्न 33 : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से आगरा तक जाने वाले ताज एक्सप्रेस वे का नया नाम क्या है?
उत्तर : यमुना एक्सप्रेस वे 


प्रश्न 34 : उत्तर प्रदेश राज्य में राज्य परिवहन निगम द्वारा नई शताब्दी बस सेवा किन शहरों के मध्य प्रारंभ की गई है?
उत्तर : लखनऊ और गोरखपुर 


प्रश्न 35 : उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला इत्र और सुगंधित तेल के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : जौनपुर


प्रश्न 36 : उत्तर प्रदेश स्कूल ऑफ पेपर टेक्नोलॉजी किस जिले में स्थित है? 
उत्तर : सहारनपुर 


प्रश्न 37 : सूती वस्त्र उद्योग में उत्तर प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है? 
उत्तर : तीसरा 


प्रश्न 38 : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना कब कि गई थी?
उत्तर : 1972


प्रश्न 39 : मनरेगा के तहत राज्यवार रोजगार उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर : दूसरा


प्रश्न 40 : ASCII में कितने कैरेक्टर निर्मित किए जा सकते हैं?
उत्तर : 256


प्रश्न 41 : राज्य में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है?
उत्तर : प्रतापगढ़ 


प्रश्न 42 : किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?
उत्तर : 18 जून, 2001 


प्रश्न 43 : उत्तर प्रदेश के किस जिले में नॉलेज पार्क की स्थापना की गई?
उत्तर : ग्रेटर नोएडा 


प्रश्न 44 : उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रूप से पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है?
उत्तर : गोंड समूह की 


प्रश्न 45 : उत्तर प्रदेश के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर : बुलंदशहर में


11 of 11
प्रश्न 46 : राज्य के कौन से जनपद में अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है?
उत्तर : रामपुर 


प्रश्न 47 : उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर : सरोजिनी नायडू 


प्रश्न 48 : राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है?
उत्तर : ब्रजमंडल से 


प्रश्न 49 : उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा किस जिले में होती है?
उत्तर :  मथुरा 


प्रश्न 50 : गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?
उत्तर : पिपरी (सोनभद्र)