स्वामी बाल नाथ जी का दृढ़ संकल्प। कोई भूखा ना सोए

 गाजियाबाद l                                           


 कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के कारण अपने घरों में फंसे हुए अत्यंत निर्धन व्यक्तियों को भोजन का सहारा बने हुए स्वामी बाल जी स्वामी बालनाथ आश्रम, सेवा नगर, मेरठ रोड गाजियाबाद से निरंतर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। स्वामी बाल नाथ जी का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोवे जिसके घर में भोजन बनाने  का प्रबंध नहीं हो वह हमारे आश्रम में आकर भोजन प्राप्त करें। तथा और भी कोई विशेष कारण हो तो आश्रम उसका प्रबंध करेगा स्वामी बाल नाथ जी मानवता की सेवा लगातार गरीब जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। भोजन शिविर में विभिन्न प्रकार के पकवानों के द्वारा जैसे खिचड़ी, चावल दाल, कढ़ी, चावल, पूड़ी सब्जी इत्यादि। के द्वारा भोजन का वितरण बड़े श्रद्धा भाव सेवा के साथ प्रतिदिन 300 लोगों को लगातार भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि स्वामी जी का यह अभियान. कोई भूखा ना सोए. वर्षों से चला आ रहा है। अब इस महामारी  के कारण लगातार अनवरत बिना बाधा के आश्रम द्वारा संचालित हो रहा है। एक सन्यासी का दृढ़ संकल्प मानवता की सेवा में तत्पर है तथा  प्रेरणा प्रद है।